Saurabh Pandey | September 2, 2026 | 08:48 PM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम) और साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD), मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES), सीमा सड़क संगठन (BRO) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), दूरसंचार विभाग (DoT) जैसे कई केंद्रीय सरकारी संगठनों, कार्यालयों और विभागों में ग्रुप 'बी' लेवल-6 के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एसएससी जेई भर्ती 2026 विज्ञापन के तहत कुल 1748 पद उपलब्ध हैं।
एसएससी जेई भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने के बाद यदि कोई गलती रह जाती है, तो आयोग करेक्शन विंडो उपलब्ध कराएगा, जिसके माध्यम से आवेदन फॉर्म की त्रटियां ठीक की जा सकती हैं। पहली बार आवेदन करेक्शन करने के लिए सुधार शुल्क 200 रुपये देना होगा, जबकि दूसरी बार 500 रुपये देना होगा।
एसएससी जेई भर्ती 2026 के लिए उम्र सीमा 18-30/32 साल है। यह पोस्ट/विभाग के हिसाब से अलग-अलग होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित (UR), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) (पुरुष) | 100 रुपये |
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM), सभी महिलाएं | नि:शुल्क |
एसएससी जेई पेपर-I और पेपर-II में सिर्फ ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। सवाल सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। पेपर-I में हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स और पेपर-II में हर गलत जवाब के लिए एक मार्क की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सवालों के जवाब देते समय इस बात का ध्यान रखें।