Trusted Source Image

IBPS RRB Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 2, 2026 | 04:41 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और ऑफिसर्स पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर्स (स्केल 1, 2, 3) और ऑफिस अटेंडेंट (मल्टीपर्पज) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है।

पूरे भारत में भाग लेने वाले रीजनल रूरल बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस), ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III के पदों के लिए कुल 13,706 वैकेंसी की घोषणा की गई है।

IBPS RRB Clerk Recruitment 2026: आयुसीमा

पद का नाम
आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट
18 से 28 वर्ष
ऑफिसर स्केल I
18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम
ऑफिसर स्केल II
21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम
ऑफिसर स्केल III
21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम

IBPS RRB Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

पद का नाम
श्रेणी
आवेदन शुल्क (जीएसटी सहित)
ऑफिसर (स्केल I, II एवं III)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग अभ्यर्थी
175 रुपये
ऑफिसर (स्केल I, II एवं III)
अन्य सभी अभ्यर्थी
850 रुपये
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक
175 रुपये
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)
अन्य सभी अभ्यर्थी
850 रुपये

IBPS RRB Clerk Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियां
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)
8,183
ऑफिसर स्केल I (सहायक प्रबंधक)
4,256
ऑफिसर स्केल II - सामान्य बैंकिंग अधिकारी
666
ऑफिसर स्केल II - आईटी अधिकारी
182
ऑफिसर स्केल II - चार्टर्ड अकाउंटेंट
81
ऑफिसर स्केल II - कानून अधिकारी
46
ऑफिसर स्केल II - ट्रेजरी मैनेजर
18
ऑफिसर स्केल II - मार्केटिंग अधिकारी
16
ऑफिसर स्केल II - कृषि अधिकारी
38
ऑफिसर स्केल III (वरिष्ठ प्रबंधक)
220
कुल
13,706

Also read LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू, लास्ट डेट 30 सितंबर

IBPS RRB Clerk Recruitment 2026: स्थानीय भाषा पात्रता

जिन उम्मीदवारों ने सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से कक्षा 8 या उससे ऊपर के किसी भी स्तर पर संबंधित राज्य की भाषा की पढ़ाई की है, उन्हें उस स्थानीय भाषा में कुशल माना जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास यह सर्टिफिकेट है कि उन्होंने कक्षा 8 या उससे ऊपर के स्तर पर स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है, उन्हें भी पात्र माना जाएगा।

जो उम्मीदवार चयन के समय स्थानीय भाषा में दक्षता की जरूरत को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें जरूरी दक्षता हासिल करने के लिए जॉइनिंग की तारीख से छह महीने का समय दिया जाएगा।

RRB Clerk Exam Pattern 2026: ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) प्रीलिम्स पैटर्न

परीक्षा का नाम
परीक्षा का माध्यम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
समय सीमा
रीजनिंग (Reasoning)

40
40
25 मिनट
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)

40
40
20 मिनट
कुल

80
80
45 मिनट

RRB Clerk Exam Pattern 2026: ऑफिसर्स प्रीलिम्स पैटर्न

परीक्षा का नाम
परीक्षा का माध्यम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
समय सीमा
रीजनिंग (Reasoning)

40
40
25 मिनट
मात्रात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)

40
40
20 मिनट
कुल

80
80
45 मिनट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications