Trusted Source Image

MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस में सूबेदार-एसआई के 507 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, 9 सितंबर से करें आवेदन

Santosh Kumar | September 2, 2026 | 02:42 PM IST | 2 mins read

आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी और 23 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन पत्र भर सकेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर कैडर के कुल 507 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी और 23 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे।

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

जबकि परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 वेतनमान के तहत 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

MP Police Recruitment 2026: आवेदन संबंधी शुल्क विवरण

आवेदन सुधार की प्रक्रिया 28 सितंबर तक जारी रहेगी। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के लिए यह शुल्क केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए लागू है। पुलिस विभाग के नियमों के मुताबिक दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से अलग से प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी।

पुलिस विभाग की परीक्षा के लिए जनरल उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के लिए शुल्क 100 रुपये है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60 रुपये पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा।

Also readMPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी

MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस वैकेंसी का विवरण

एमपी पुलिस में सूबेदार-एसआई भर्ती के लिए रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है-

पद का नाम

पदों की संख्या

सूबेदार

81

एसआई (विशेष सशस्त्र बल)

69

एसआई (जिला पुलिस बल)

312

एसआई (हथियार)

10

एसआई (फोटो)

9

एसआई (क्यूडी)

4

एसआई (फिंगरप्रिंट)

22

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications