Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 05:03 PM IST | 2 mins read
एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में ग्रुप 2 और सब-ग्रुप 3 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और मेरिट से जुड़ी जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा के नतीजे और स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और माता के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस और प्राप्त अंक देख सकते हैं।
एमपीईएसबी ने प्रश्न पत्र E, F एवं G को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न पत्रों के लिए 87 प्रतिशत मुख्य भाग (14 प्रतिशत ओबीसी पदों के साथ) का परिणाम घोषित किया गया है।
एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपनी आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, टेस्ट पेपर, प्रो स्कोर, बोनस अंक, फाइनल स्कोर और परसेंटाइल की जानकारी दी गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए, एमपीईएसबी का लक्ष्य लेबोरेटरी टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर और इंस्पेक्टर (सप्लाई वेट्स एंड मेजर्स) जैसे विभिन्न पदों पर 454 रिक्तियों को भरना है।
यह भर्ती परीक्षा 28 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक मध्य प्रदेश के 11 शहरों -भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 21,144 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 31,716 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।