Santosh Kumar | September 1, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read
आईआईटी जैम इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में योग्यता के मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, एडमिशन की प्रक्रिया और भाग लेने वाले संस्थानों जैसी जरूरी जानकारी शामिल है।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली: आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित मास्टर्स के लिए जॉइंट एडमिशन टेस्ट (जैम) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in के अनुसार, आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। जैम 2027 का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर 31 अगस्त को जारी किया गया।
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आईआईटी जैम इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में योग्यता के मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, एडमिशन की प्रक्रिया और भाग लेने वाले संस्थानों जैसी जरूरी जानकारी शामिल है।
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भरने के बाद जरूरी फॉर्म अपलोड करने होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है। इसके बाद, फीस भरने पर डेटा में सुधार के लिए जेओएपीएस पोर्टल 10 नवंबर को खुलेगा।
जिन उम्मीदवारों ने यूजी डिग्री पूरी की है या जो यूजी प्रोग्राम के आखिरी साल में पढ़ाई कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं। भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते वे प्रवेश देने वाले संस्थान की पॉलिसी के तहत आते हों।
आईआईटी जैम 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। जैम 2027 में एक टेस्ट पेपर चुनने की फीस महिला, एससी, एसटी व पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 है, जबकि अन्य के लिए यह ₹2,000 है।
दो टेस्ट पेपर के लिए, महिला, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस ₹1,350 है और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹2,700 है। आईआईटी जैम 2027 परीक्षा के नतीजे 18 मार्च 2027 को जारी किए जाएंगे।
गेट रजिस्ट्रेशन फीस 2027 के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये (प्रति प्रश्न पत्र) और विदेशी नागरिकों सहित अन्य को 2000 रुपये (प्रति एग्जाम पेपर) का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh