Trusted Source Image

GATE Registration 2027 New Date: गेट पंजीकरण की नई तिथि gate2027.iitm.ac.in पर जल्द, जानें आवश्यक दस्तावेज

Abhay Pratap Singh | August 31, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read

गेट 2027 में दो नए विषय जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (GE) और नौसेना वास्तुकला एवं समुद्री इंजीनियरिंग (NM) शामिल किए गए हैं, जिसके बाद विषयों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

गेट 2027 का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
गेट 2027 का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए पंजीकरण की नई तिथि जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के माध्यम से गेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, गेट 2027 पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 सितंबर है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तिथि 5 अक्टूबर निर्धारित है। गेट 2027 एग्जाम सिटी स्लिप 4 जनवरी को जारी होगी। गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को होगी और रिजल्ट 19 मार्च को जारी होगा।

गेट रजिस्ट्रेशन फीस 2027 के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैंडिडेट को 1000 रुपये (प्रति प्रश्न पत्र) और विदेशी नागरिकों सहित अन्य को 2000 रुपये (प्रति एग्जाम पेपर) का भुगतान करना होगा। विस्तारित अवधि के दौरान आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से 500 रुपये अतिरिक्त लिया जाएगा।

गेट 2027 में दो नए विषय जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (GE) और नौसेना वास्तुकला एवं समुद्री इंजीनियरिंग (NM) शामिल किए गए हैं, जिसके बाद विषयों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

GATE 2027 Application Form: आवश्यक दस्तावेज

गेट 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पात्र उम्मीदवारों के लिए डिग्री/ प्रोविजनल प्रमाण पत्र या संबंधित प्रमाण पत्र
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवार के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र, (यदि लागू हो)
  • डिजिलॉकर की जानकारी
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण जैसे संस्थान का नाम, डिग्री और अध्ययन का वर्ष
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • गेट 2027 आवेदन दिशानिर्देशों में योग्यता डिग्री का प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।

Also readGATE 2027 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन डेट वेबसाइट से हटी, जल्द शुरू होंगे आवेदन, आईआईटी मद्रास ने दिया अपडेट

GATE 2027 Exam Pattern: गेट 2026 परीक्षा पैटर्न

नीचे सारणी में उम्मीदवार गेट एग्जाम पैटर्न 2026 की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमविवरण

परीक्षा का माध्यम

परीक्षा प्रश्नपत्र अंग्रेजी में होंगे।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

अवधि

3 घंटे

विषयों (पत्रों) की संख्या

30

सेक्शन

सामान्य योग्यता (GA) + उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय

प्रश्नों के प्रकार

  1. बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

  2. बहु-चयन प्रश्न (MSQ)

  3. संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT)

टेस्टिंग ऑफ एबिलिटीज

  1. रिकॉल

  2. कॉम्प्रिहेंशन

  3. एप्लीकेशन

  4. एनालिसिस एंड सिंथेसिस

प्रश्नों की संख्या10(GA) + 55(Subject) = 65 प्रश्न

AR, CY, RA, DA, EY, GG, MA, PH, ST, XH और XL को छोड़कर सभी पेपरों के लिए GATE अंकों का वितरण

सामान्य योग्यता: 15 अंक

इंजीनियरिंग गणित**: 13 अंक

विषय प्रश्न: 72 अंक

कुल: 100 अंक

(**XE में इंजीनियरिंग गणित खंड XE-A शामिल है, जिसके 15 अंक हैं)

GATE 2027 के AR, CY, DA, EY, GG, MA, PH, ST, XH और XL श्रेणियों के लिए अंकों का वितरण

सामान्य योग्यता: 15 अंक,

विषय संबंधी प्रश्न: 85 अंक,

कुल: 100 अंक

अंकन योजना

प्रश्नों के लिए 1 या 2 अंक दिए जा सकते हैं।

नकारात्मक अंकन

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन होगा।

1 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न के गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

2 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न के गलत उत्तर पर 2/3 अंक काटे जाएंगे।

बहु-चयव प्रश्न (MSQ) या राष्ट्रीय स्तर के प्रश्न (NAT) के गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन नहीं है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ) में आंशिक अंकन नहीं है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications