Trusted Source Image

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट समेत कुल 553 पदों पर निकली भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन

Santosh Kumar | September 1, 2026 | 02:30 PM IST | 1 min read

आयोग ने 31 अगस्त को आधिकारिक अधिसूचना जारी की। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

यूकेएसएसएससी समूह-ग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी समूह-ग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 553 पद भरे जाएंगे। इनमें जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, टेलीफोन ऑपरेटर, सर्वे अकाउंटेंट, स्टोर कीपर और इंटरमीडिएट स्तर के अन्य पद शामिल हैं। यूकेएसएसएससी समूह-ग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी।

आयोग ने 31 अगस्त को आधिकारिक अधिसूचना जारी की। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी। आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती को ठीक करने का मौका 12 से 14 अक्टूबर के बीच मिलेगा।

UKSSSC Recruitment 2026: पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि

लिखित परीक्षा के लिए प्रस्तावित तारीख 15 नवंबर है। ये पद अलग-अलग सरकारी विभागों में उपलब्ध हैं। अधिकतर वैकेंसी जूनियर असिस्टेंट के लिए हैं। योग्यता के संबंध में, उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना जरूरी है।

अधिसूचना के अनुसार, कुछ पदों के लिए हिंदी टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष (1 जुलाई, 2026 तक) तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Also readUKSSSC Exam Calendar 2026: यूकेएसएसएससी असिस्टेंट टीचर व स्टेनोग्राफर समेत कई पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी

UKSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया

आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹300 और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹150 है।

अनाथ उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है। यूकेएसएसएससी भर्ती के तहत, चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी, जिसके बाद स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) और दस्तावेजों की जांच होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications