Santosh Kumar | August 26, 2026 | 01:21 PM IST | 1 min read
आयोग की ओर से जारी नोटिफ़िकेशन में कहा गया है कि विज्ञापन/परीक्षा की तारीखें अस्थायी हैं। वैकेंसी की संख्या घट-बढ़ सकती है।

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर 25 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किया गया। इसमें सितंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच होने वाली कुल 26 भर्ती परीक्षाओं की संभावित डेट्स शामिल हैं।
आयोग की ओर से जारी नोटिफ़िकेशन में कहा गया है कि विज्ञापन/परीक्षा की तारीखें अस्थायी हैं। वैकेंसी की संख्या घट-बढ़ सकती है और अपरिहार्य परिस्थितियों में विज्ञापन/परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।
यूकेएसएसएससी परीक्षा कैलंडर 2026 (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी परीक्षा कैलंडर 2026 (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)