JCECEB PECE Admit Card 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | May 14, 2025 | 04:32 PM IST | 1 min read
PECE 2025 परीक्षा प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक होंगे और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (PECE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जेसीईसीईबी पीईसीई के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखण्ड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य के कुल 8 जिलों में परीक्षा आयोजन के लिए परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इनमें रांची, हज़ारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो, पलामू जिले के विभिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
JCECEB PECE Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल
- बोर्ड का नाम
- परिणाम का नाम
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- रोल नंबर
- रोल कोड
- विषयवार प्राप्त अंक
- कुल प्राप्त अंक
- ग्रेड योग्यता की स्थिति
Jharkhand Polytechnic Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब PECE 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।
- अब लॉगिन विवरण सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड देखें।
- जेसीईसीईबी पीईसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
JCECEB PECE 2025: परीक्षा तिथि
झारखंड पीईसीई परीक्षा 18 मई, 2025 (रविवार) को ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लेकर जाना होगा।
JCECEB PECE 2025: परीक्षा पैटर्न
झारखंड पीईसीई परीक्षा 2025 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) होंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार सही उत्तरों के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि, गलत उत्तरों के लिए -0.25 अंकों की कटौती की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार