JCECEB NEET PG Counselling 2025: झारखंड नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | December 9, 2025 | 06:48 PM IST | 2 mins read
आवेदन फीस जनरल, ईडबल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 है, जबकि एससी, एसटी और सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए यह ₹500 है। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने घोषणा की है कि नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कल से शुरू होगा। ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार, यह राउंड राज्य कोटा (85%) सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एमडी, एमएस और डीएनबी कोर्स शामिल हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
आवेदन फीस जनरल, ईडबल्यूएस, बीसी-I और बीसी-II कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 है, जबकि एससी, एसटी और सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए यह ₹500 है। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं है।
अधिसूचना के अनुसार, जनरल, ईडबल्यूएस, बीसी-I, और बीसी-II कैटेगरी के लिए काउंसलिंग फीस ₹2000 है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह ₹1200 है। सिक्योरिटी डिपॉजिट सभी संस्थान के लिए अलग-अलग है।
JCECEB NEET PG Counselling 2025: श्रेणीवार सिक्योरिटी डिपॉजिट
सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए, सिक्योरिटी डिपॉजिट जनरल और ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए ₹30,000 है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीडबल्यूडी कैंडिडेट्स को ₹15,000 जमा करने होंगे।
प्राइवेट कॉलेजों के लिए ₹2 लाख और प्राइवेट डेंटल कॉलेजों के लिए ₹1 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट है। अगर कैंडिडेट सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों में अप्लाई करता है, तो उसे मेडिकल कोर्स के लिए ₹2 लाख और डेंटल कोर्स के लिए ₹1 लाख जमा करने होंगे।
स्ट्रे या मॉप-अप राउंड के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹50,000 है। अगर दूसरे राउंड और काउंसलिंग के अगले राउंड में सीट अलॉट होने के बाद एडमिशन नहीं लिया जाता है, तो सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी।
Also read MCC NEET PG 2025 Counselling: एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग डेट 12 दिसंबर तक बढ़ाई गई
JCECEB NEET PG Counselling 2025: राउंड 2 के लिए शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन के समय कैंडिडेट द्वारा गलत जानकारी देने और एडमिशन के समय जरूरी ओरिजिनल सर्टिफिकेट पेश न करने पर एडमिशन कैंसिल होने की स्थिति में भी सिक्योरिटी मनी वापस नहीं की जाएगी। शेड्यूल इस प्रकार है-
| इवेंट | डेट्स |
|---|---|
|
ऑनलाइन फॉर्म भरना एवं दस्तावेज अपलोड डेट |
10 से 12 दिसंबर |
|
राज्य मेरिट सूची डेट |
13 दिसंबर |
|
प्राविधिक राज्य मेरिट सूची पर आपत्ति दर्ज करना |
14 दिसंबर |
|
अंतिम राज्य मेरिट सूची प्रकाशित |
15 दिसंबर |
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं सीट आवंटन के लिए विकल्प भरना |
16 से 18 दिसंबर |
|
भरे गए विकल्पों में संपादन |
19 दिसंबर |
|
प्राविधिक सीट आवंटन पत्र जारी |
22 दिसंबर |
|
प्रमाणपत्र सत्यापन एवं संबंधित संस्थान में प्रवेश |
23 से 28 दिसंबर |
अगली खबर
]UP NEET PG 2025 Counselling: यूपी नीट पीजी राउंड 2 पंजीकरण 10 दिसंबर से, शेड्यूल जारी, सीट अलॉटमेंट डेट जानें
राउंड 1 के जरिए एडमिशन पाने वाले उम्मीदवार जो अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं, वे राउंड 2 की चॉइस फिलिंग शुरू होने से दो दिन पहले, 13 दिसंबर को शाम 5 बजे तक रिजाइन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार