JCECEB 2025 Admit Card: जेसीईसीईबी बीएड, एमएड, बीपीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 11 मई को एग्जाम
Santosh Kumar | May 7, 2025 | 12:49 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके परीक्षा विकल्प चुनकर अपना जेसीईसीईबी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने बीएड, एमएड, बीपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जेसीईसीईबी परीक्षा 11 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने बी.एड., एम.एड. और बी.पी.एड. के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड के संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है।
जेसीईसीईबी 2025 परीक्षा 11 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके परीक्षा विकल्प चुनकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JCECEB 2025 Admit Card: त्रुटि होने पर बोर्ड को सूचित करें
एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, प्रमाण पत्रों के साथ स्व-सत्यापित आवेदन पत्र को 14 मई 2025 तक जेसीईसीईबी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची 834010 पर स्पीड पोस्ट करें।
इसके अलावा उम्मीदवार विसंगति होने पर ईमेल (controller.jceceb@gmail.com) के जरिए रिपोर्ट कर सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक, निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
Also read JCECEB 2025: झारखंड में जेईई मेन रैंक के आधार पर बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू
JCECEB 2025 Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेसीईसीईबी 2025 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- जेसीईसीईबी बीएड, एमएड, बीपीएड संबधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जहां 'एप्लिकेंट लॉगिन' लिंक को ओपन करें।
- पंजीकृत आवेदक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और जेसीईसीईबी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने से पहले एडमिट कार्ड को लैमिनेट न करें। जेसीईसीईबी बीएड, एमएड, बीपीएड प्रवेश परीक्षा या एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा