Saurabh Pandey | May 6, 2025 | 07:10 PM IST | 2 mins read
जेएसी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च, 2025 के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) जल्द ही वर्ष 2025 के लिए झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। जेएसी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jacresults.com/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। बोर्ड जेएसी रिजल्ट 2025 को नाम-वार ऑनलाइन भी उपलब्ध कराता है।
बोर्ड के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साथ विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए जेएसी मैट्रिक और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद बोर्ड अपनी वेबसाइट पर तीनों स्ट्रीम के लिए जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक एक्चिव करेगा, जिसे jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर देखा जा सकता है।
झारखंड बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 70 में से कम से कम 23 अंक और कुल मिलाकर 100 में से कम से कम 33 अंक लाने होंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल भी ग्रेस मार्क्स पॉलिसी का पालन करता है। अगर कोई छात्र किसी विषय में 5% से कम अंक से चूक जाता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र दो विषयों में 3% से कम अंक से फेल होते हैं, वे भी ग्रेस मार्क्स के लिए पात्र हो सकते हैं।
जेएसी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च, 2025 के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।
पिछले वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किए गए थे। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था।
वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं के नतीजों के मुताबिक साइंस स्ट्रीम में पास प्रतिशत 72.7 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत और आर्ट्स में 93.7 प्रतिशत रहा था। जेएसी कक्षा 10वीं के लिए कुल पास प्रतिशत 90.39 प्रतिशत रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था।