Jammu School Closed: शीतलहर के चलते जम्मू में 27 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, इन छात्रों को आने की मिली अनुमति
Abhay Pratap Singh | January 22, 2024 | 02:39 PM IST | 1 min read
बढ़ती ठंते के चलते जम्मू के स्कूलों में 22 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक शीतलहर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: जम्मू में लगातार बढ़ती ठंड़ को देखते हुए 22 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक जम्मू संभाग के विद्यालयों में शीतलहर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हाल ही में श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू (डीएलईजे) ने सूचना देते बताया कि अत्यधिक ठंड के जलते जम्मू संभाग के स्कूलों में छूट्टी 27 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। हालांकि, गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले छात्र रिहर्सल के लिए विद्यालय आ सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने बताया कि संस्थानों के प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी व गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सभी तैयारियां सही ढंग से की गई हैं। मौसम विज्ञान ने 26 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की भी संभावना जताई है।
जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि खराब मौसम के चलते तापमान शून्य से नीचे गिर गया है। कोहरे के चलते स्पष्ट रूप से दिखाई भी नहीं देता है, जिस कारण छात्रों को स्कूल जानें में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एसोसिएशन द्वारा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से निचली कक्षाओं के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित करने का भी अनुरोध किया था।
इससे पहले बढ़ती ठंड के चलते राजधानी दिल्ली में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। वहीं, यूपी, बिहार व पंजाब समेत अन्य कई राज्यों में शीत लहर के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह के चलते उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा व मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भा अवकाश घोषित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल