JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं के टॉप 3 रैंक होल्डर्स को मिलेंगे कई इनाम, नकद राशि भी शामिल
Santosh Kumar | April 19, 2024 | 10:49 AM IST | 2 mins read
जेएसी कक्षा 10वीं परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2024 में 4.2 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी) आज यानी 19 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जो छात्र झारखंड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। माना जा रहा है कि पिछले साल की तरह इस बार भी झारखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को इनाम दे सकता है। सरकार इनाम के तौर पर लैपटॉप, मोबाइल और कैश दे सकती है।
Jharkhand Matric Board Result 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
JAC 10th Result 2024 Toppers: टॉप 3 रैंक होल्डर्स को मिलेंगे इनाम
बता दें कि पिछले साल राज्य सरकार ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के शीर्ष 3 रैंक धारकों को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन दिया गया था। इसी आधार पर इस साल भी राज्य सरकार टॉपर्स को इनाम दे सकती है।
पिछले साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 2 लाख रुपये और तीसरी रैंक हासिल करने वालों को 1 लाख रुपये दिए गए थे। जेएसी कक्षा 10वीं परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2024 में 4.2 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
Jharkhand Board Matric Topper: पिछले वर्ष के टॉपर्स
उम्मीदवार पिछले वर्ष के झारखंड बोर्ड मैट्रिक टॉपर के नाम और अंक नीचे देख सकते हैं-
| रैंक | नाम | स्कूल | स्थान | अंक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | श्रेया सोनगिरी | पूर्णापानी आदिवासी हाईस्कूल | पूर्वी सिंहभूमि | 490 अंक |
| 2 | सौरव पॉल | पॉल हाईस्कूल हथियापाथर | दुमका | 489 अंक |
| 3 | दीक्षा भारती | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल | हजारीबाग | 488 अंक |
Jharkhand Board 10th Result 2024: रिजल्ट कैसे देखें
जो छात्र JAC Class 10th Board Exam में उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं-
- आधिकारिक परिणाम वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2024 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
- झारखंड मैट्रिक परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड में दिए गए सभी विवरणों को जांचें।
- स्कोरकार्ड पीडीएफ को सहेजें और डाउनलोड करें
अगली खबर
]PSEB 10th Result 2024 (Out) Live : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, 97.24% पास, अदिति ने किया टॉप
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी