ISRO URSC Admit Card 2024: इसरो यूआरएससी एडमिट कार्ड isro.gov.in पर जारी, परीक्षा 18 अप्रैल
Santosh Kumar | April 6, 2024 | 12:20 PM IST | 1 min read
इस भर्ती के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 224 रिक्त पदों को भरेगा। योग्य उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा का सामना करना होगा।
नई दिल्ली: इसरो ने तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक, इंजीनियर, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक, तकनीशियन और अन्य पदों की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसरो द्वारा यूआरएससी एग्जाम 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
इसरो ने 10 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 के बीच विभिन्न पदों के लिए आवेदन विंडो खोली थी। इस भर्ती के माध्यम से इसरो 224 रिक्त पदों को भरेगा। स्क्रीनिंग प्रक्रिया उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रदर्शन और अन्य मापदंडों के आधार पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित की जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों को चयन पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को कौशल परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को न्यूनतम 10 उम्मीदवारों के साथ 1:5 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा।
ISRO URSC Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से ISRO URSC Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक को कॉपी करें- https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/87675/login.html
- अब यूआरएल को अपने वेब ब्राउजर पर पेस्ट करें।
- नीचे आवेदन संख्या और पासवर्ड डालें।
- वेबसाइट पर, ISRO URSC Admit Card Link दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा, उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CUET PG 2024 Answer Key 2024: सीयूईटी पीजी आंसर-की pgcuet.samarth.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’