Trusted Source Image

Iran Israel War: बढ़ते तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने तेहरान से ज्यादातर भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला

Press Trust of India | March 3, 2026 | 09:41 PM IST | 1 min read

भारतीय दूतावास ने कहा, “ईरान में मौजूद अन्य भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों के लिए पूर्व में जारी किया गया परामर्श अपरिवर्तित है: जहां हैं वहीं रहें, यथासंभव घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें।”

ईरान में छात्रों समेत करीब 9,000 भारतीय फंसे हुए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
ईरान में छात्रों समेत करीब 9,000 भारतीय फंसे हुए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारत ने 3 मार्च को कहा कि ईरान में उसके दूतावास ने नाजुक सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर भारतीय छात्रों को तेहरान (ईरान की राजधानी) से बाहर पहुंचा दिया है। भारत ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है।

अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों पर बमबारी जारी रखी है।

भारतीय दूतावास ने कहा, “तेहरान शहर में बढ़ते खतरे को देखते हुए, भारतीय दूतावास ने तेहरान में मौजूद ज्यादातर भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।” छात्रों को तेहरान से बाहर ले जाया गया है। दूतावास ने कहा कि उसने छात्रों को ले जाने, भोजन और आवास की व्यवस्था की।

Also readIran-Israel Conflict: मिडिल ईस्ट रीजन में 5 और 6 मार्च को होने वाली सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोन

उसने कहा, “केवल कुछ ही छात्र तेहरान में रह गए हैं जिन्होंने दूतावास के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।” दूतावास ने कहा, “ईरान में मौजूद अन्य भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों के लिए पूर्व में जारी किया गया परामर्श अपरिवर्तित है: जहां हैं वहीं रहें, यथासंभव घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें।”

एक ताजा परामर्श में, दूतावास ने भारतीयों से हर समय सावधानी बरतने, विरोध प्रदर्शनों वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और दूतावास के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहने का भी आग्रह किया। माना जा रहा है कि ईरान में छात्रों समेत करीब 9,000 भारतीय फंसे हुए हैं। ईरान में मौजूद भारतीय छात्रों की सटीक संख्या की फिलहाल जानकारी नहीं है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications