Trusted Source Image

Iran-Israel Conflict: मिडिल ईस्ट रीजन में 5 और 6 मार्च को होने वाली सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोन

Santosh Kumar | March 3, 2026 | 04:13 PM IST | 1 min read

संयम भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा 5 मार्च को की जाएगी।

बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)
बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को मिडिल ईस्ट रीजन में पांच और छह मार्च को होने वाली 10वीं तथा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है।

सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट रीजन - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात में मौजूदा हालात की वजह से 5 मार्च को होने वाली क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा 5 मार्च को की जाएगी। बोर्ड ने इस क्षेत्र में 2 मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी थी।

Also readअहमदाबाद के प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स ने त्वचा रोग बताने वाला 'डर्मा विजन' ऐप विकसित किया

सभी स्टूडेंट्स स्कूलों के टच में रहें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट को ध्यान से फॉलो करें। यह घटनाक्रम तब हुआ जब इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक हो तब तक जारी रहेगी। स्टूडेंट्स को लेटेस्ट डेवलपमेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई वेबसाइट देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications