Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 07:49 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार पुलिस रेडियो संगठन में कुल 462 सहायक सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) पदों को भरा जाएगा।

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से कल असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 4 मार्च तक बीपीएसएससी एएसआई भर्ती 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% (एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए 5%) अंकों में भौतिकी विषय के साथ बीएससी उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदक की आयु 1 अगस्त, 2026 तक 21 से 37 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 462 पदों को भरा जाएगा। बीपीएसएससी एएसआई रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू है। आयोग ने कहा कि एक अभ्यर्थी केवल 1 ही आवेदन भर सकता है।
बीपीएसएससी बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता/ जांच परीक्षा चरण शामिल है। बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन प्रीलिम्स 2026 एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। चयनित कैंडिडेट को वेतनमान लेवल-5 के तहत मासिक सैलरी दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही आवेदन भरा जा सकता है। किसी अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक आवेदन भरे जाने की स्थिति में उनके सभी आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन आवेदन पत्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके भर सकते हैं: