IP University Admission 2026: आईपीयू सीईटी रजिस्ट्रेशन डेट 11 अप्रैल तक बढ़ी, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 04:51 PM IST | 1 min read
आईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP University) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ipu.admissions.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक आईपीयू सीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में 2,500 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। इससे पहले, आईपीयू सीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 की आखिरी तिथि 31 मार्च निर्धारित थी। आईपीयू सीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू है।
IP University CET 2026: अंतिम तिथि बढ़ी
निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को 11 अप्रैल, 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक बढ़ा दिया गया है:
- जहां प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर हो।
- जहां प्रवेश राष्ट्रीय स्तर परीक्षा की मेरिट के आधार पर होता है। या
- क्वालिफाइंग मेरिट (जहां भी लागू हो)।
विश्वविद्यालय ने सभी प्रवेश श्रेणियों के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। विभिन्न यूजी, पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीईटी (CET) के माध्यम से दाखिले दिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संशोधित अंतिम तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा या योग्यता के आधार पर होता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IP University CET 2026: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आईपीयू की आधिकारिक वेबसाइट ipu.admissions.nic.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘आईपीयू पंजीकरण 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सभी विवरणों की समीक्षा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा