IPU Admission 2025: आईपी यूनिवर्सिटी में यूजी प्रवेश के लिए 16 जुलाई से करें पंजीकरण, अंतिम तिथि 30 जुलाई
Abhay Pratap Singh | July 13, 2025 | 05:49 PM IST | 2 mins read
आईपीयू यूजी एडमिशन 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को 2,500 रुपए का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 16 जुलाई (शाम 4:00 बजे) से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। सीयूईटी स्कोर वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in और ipu.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आईपीयू यूजी एडमिशन 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को 2,500 रुपए का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। आईपी यूनिवर्सिटी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने विभिन्न यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो 30 जुलाई, 2025 को बंद कर देगा।
यूनिवर्सिटी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा - स्नातक (सीयूईटी यूजी) की मेरिट के आधार पर अधिसूचित विशिष्ट कार्यक्रमों में संबंधित नेशनल लेवल टेस्ट (एनएलटी)/ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की मेरिट सूची समाप्त होने के बाद रिक्त सीटों को भरा जाएगा।”
अधिसूचना में कहा गया है, “कोई भी उम्मीदवार जिसने विश्वविद्यालय के एनएलटी/ सीईटी के माध्यम से किसी भी कार्यक्रम/कॉलेज में कोई सीट हासिल की है और उसे ‘प्रवेशित’ दर्जा प्राप्त है, उसे सीयूईटी की मेरिट के माध्यम से किसी भी कार्यक्रम में कोई सीट नहीं दी जाएगी।”
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नेशनल लेवल टेस्ट (NLT), सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) की मेरिट समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय अब सीयूईटी की मेरिट के माध्यम से छात्रों को अपने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आईपीयू की वेबसाइट पर जाएं।
Indraprastha University Admission 2025: पाठ्यक्रमों की सूची
सीयूईटी 2025 स्कोर के माध्यम से आईपीयू में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे पाठ्यक्रमों की जांच कर सकते हैं:
- बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन
- बीएससी
- बीए-एलएलबी/बीबीए-एलएलबी
- बीपीटी/बीओटी/बीपीओ/बीएससी (एमएलटी)/बीएएसएलपी (पैरामेडिकल)
- बीबीए और संबद्ध कार्यक्रम/5 वर्षीय बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड
- बीए (जेएमसी)
- बीएचएमसीटी
- बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी)
- बीफार्मा
- बीएससी (एमआईटी)
- बीएससी (पर्यावरण विज्ञान)
- बीए पैकेजिंग टेक्नोलॉजी (चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम)
- बीएससी-एमएससी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित की दोहरी डिग्री)
- वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स)
- बीए अंग्रेजी (5 वर्षीय बीए-एमए योजना के अंतर्गत)
- बीएससी (एमटीआर)
- 4 वर्षीय बीए अर्थशास्त्र (5 वर्षीय बीए-एमए योजना के अंतर्गत)
- इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान में प्रमुख विषय के साथ लिबरल आर्ट्स में बीए का 4 वर्षीय पाठ्यक्रम
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी