Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के 254 पदों पर आवेदन शुरू, 56 हजार मिलेगा वेतन
Abhay Pratap Singh | February 26, 2024 | 03:56 PM IST | 2 mins read
एसएससी अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2024 है। उम्मीदरों को डिग्री के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
नई दिल्ली: इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) ऑफिसर्स के 254 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवदेन कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट को किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
कुल रिक्तियां-
इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के कुल 254 पद भरे जाएंगे। जिनमें से कार्यकारी शाखा (Executive Branch) में 136 पद, तकनीकी शाखा (Technical Branch) में 100 पद और शिक्षा शाखा (Education Branch) में 18 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता और वेतन-
एसएससी आधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय या अनुशासन में बी.ई/ बी.टेक की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये वेतन और अन्य भत्ता दिया जाएगा।
आयु सीमा-
भारतीयन नौसेना एसएससी ऑफिसर्स पद पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2000 के बाद हुआ हो। 1 जुलाई 2005 के बाद जन्मे उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
चयन प्रक्रिया-
- इन पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले डिग्री के अंकों के आधार पर कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जाम और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम रूप से चयन होने के बाद कैंडिडेट को सब लेफ्टिनेंट के रूप में ट्रेनिंग करनी होगी।
- ट्रेनिंग के बाद NAIC में 3 साल और अन्य ब्रांच में 2 साल प्रोबेशन पर सर्विस करनी होगी।
- इसके बाद उम्मीदवार की स्थायी रूप से नियुक्ति की जाएगी।
इंडियन नेवी एसएससी भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’