Indian Navy Agniveer Recruitment 2027: इंडियन नेवी एसएसआर, एमआर अग्निवीर भर्ती नोटिफिकेशन जारी
Saurabh Pandey | March 11, 2026 | 11:14 AM IST | 2 mins read
अग्निवीर एसएसआर और एमआर पदों के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं। एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट का पद केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही आरक्षित है
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर, अग्निवीर एमआर और एसएसएस (मेडिकल) नाविक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। उम्मीदवार 14 मार्च से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 तक है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद इसमें सुधार के लिए 10 और 11 अप्रैल को दो दिन का समय दिया जाएगा।
अग्निवीर एसएसआर और एमआर पदों के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं। एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट का पद केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही आरक्षित है।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- अग्निवीर एमआर पद के लिए कक्षा 10वीं में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
- अग्निवीर एसएसआर पद के लिए कक्षा 12 में गणित और भौतिकी विषय या तीन वर्षीय डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
- अग्निवीर एसएसआर (मेडिकल) पद के लिए कक्षा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और जीव विज्ञान विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: परीक्षा शुल्क
भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर, अग्निवीर एमआर और एसएसएस (मेडिकल) नाविक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होगा। परीक्षा शुल्क भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- अब आवश्यक विवरण भरकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद करंट ओपनिंग पर क्लिक कर आवेदन करें पर क्लिक करें।
- अब दिए गए निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करें
Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न
इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) मई 2026 में होने की संभावना है और परिणाम जून 2026 में घोषित होने की उम्मीद है। इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) में प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा और इसमें कुल 50 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्न पत्र दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) और वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। प्रश्न पत्र 10वीं कक्षा के स्तर का होगा और इसमें दो खंड होंगे- यानी विज्ञान और गणित और सामान्य ज्ञान।
इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट की अवधि 30 मिनट होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम और सैंपल प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सभी खंडों के साथ-साथ कुल अंकों में भी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Also read UPSC CSE Result 2025: यूपीएससी सीएसई में चयनित उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स upsc.gov.in जारी
Indian Navy Agniveer Recruitment 2027: चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती के लिए चयनित नाविकों को ट्रेनिंग की पूरी अवधि के दौरान और उसके बाद भी पात्रता के अनुसार पुस्तकें, पठन सामग्री, वर्दी, भोजन और आवास प्रदान किए जाते हैं। चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें दौड़ना, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल हैं। ये पद पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।
अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित की जाएगी, जिसमें पीएफटी, पीएसटी और चिकित्सा परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले आवेदक सूची में शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार