Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क

Saurabh Pandey | April 8, 2026 | 12:32 PM IST | 1 min read

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा/इंटरव्यू में समान अंक प्राप्त किए हों, तो मेरिट क्रम जन्म तिथि के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन बैंक ने अपनी सभी शाखाओं में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के 350 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुकू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 2026 है।

बैंक आईटी, वित्त, क्रेडिट, रिस्क, मार्किंग और एचआर मैनेजमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट जैसे कुल 350 पदों पर भर्ती करेगा।

Indian Bank Recruitment 2026: आयुसीमा

इंडियन बैंक विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 22 से 32, 34 या 37 वर्ष के बीच है। आयु की गणना की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2026 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Indian Bank Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाने हैं।

Indian Bank Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण में चार वर्षीय इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी डिग्री (या)

इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण/कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

Also read HPRCA JE Recruitment 2026: एचपीआरसीए जेई नोटिफिकेशन 149 पदों के लिए जारी, 10 अप्रैल से करें आवेदन

Indian Bank Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक परीक्षा का माध्यम अवधि
अंग्रेजी भाषा 20 20 अंग्रेजी 20 मिनट
व्यावसायिक ज्ञान (संबंधित विषय) 60 120 अंग्रेजी और हिंदी 60 मिनट
तर्कशक्ति (Reasoning) 20 20 अंग्रेजी और हिंदी 20 मिनट
संख्यात्मक अभियोग्यता (Aptitude) 20 20 अंग्रेजी और हिंदी 20 मिनट
कुल 120 180
2 घंटे


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]