Trusted Source Image

HPRCA JE Recruitment 2026: एचपीआरसीए जेई नोटिफिकेशन 149 पदों के लिए जारी, 10 अप्रैल से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read

एचपीआरसीए जेई भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अंतिम चरण के लिए चुना जाएगा।

एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 आवेदन लिंक hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 आवेदन लिंक hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एचपीआरसीए जेई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल को शुरू होगी और 2 मई, 2026 को समाप्त हो जाएगी।

एचपी जूनियर इंजीनियर एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवारों को संशोधन का अवसर दिया जाएगा। सुधार विंडो 7 दिनों के लिए खोली जाएगी, जो ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) जमा करने की अंतिम तिथि के तीन दिन बाद शुरू होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 149 जूनियर इंजीनियर (सिविल) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

HPRCA Junior Engineer Eligibility 2026: शैक्षणिक मानदंड

  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या 10+2 परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। साथ ही, सिविल इंजीनियरिंग में नियमित पूर्णकालिक डिप्लोमा या बीई/ बीटेक डिग्री हो।
  • हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल/ संस्थान से मैट्रिक और 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण और तकनीकी योग्यता (अर्थात् डिप्लोमा कोर्स) वाले कैंडिडेट ही आवेदन के पात्र हैं।

Also readNABARD DA Mains Admit Card 2026: नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 12 अप्रैल को

एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 800 रुपये देना होगा, जबकि करेक्शन फीस 100 रुपये है।

एचपीआरसीए जेई भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। जूनियर इंजीनियर (सिविल) (जॉब ट्रेनी) पद पर चयनित कैंडिडेट को 23,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

HPRCA Junior Engineer (Civil) Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • “जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और लॉगिन करके फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications