Abhay Pratap Singh | April 4, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
नाबार्ड ग्रुप बी डीए मेन्स हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रुप बी डेवलपमेंट असिस्टेंट (Group B Development Assistant) भर्ती 2026 के तहत मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नाबार्ड डीए मेन्स हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। 21 मार्च, 2026 को आयोजित नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में सफल कैंडिडेट ही फेज 2 (मुख्य) परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए नाबार्ड ग्रुप बी डेवलपमेंट असिस्टेंट मेन्स 2026 एग्जाम 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र हाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से 40 से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले एग्जाम सेटंर का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र में काला/ नीला बॉल पॉइंट पेन, पारदर्शी पानी की बोतल और हैंड सैनेटाइजर ले जाने की अनुमति है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 162 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नाबार्ड करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नाबार्ड डीए मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: