Indian Bank SO Admit Card 2026: इंडियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | May 26, 2026 | 01:31 PM IST | 2 mins read
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कीं जाएगी और इसमें अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 350 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 31 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इस भर्ती अभियान के तहत, मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर स्तरों पर विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद क्रेडिट, फाइनेंस, आईटी, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी और अन्य जैसे विविध क्षेत्रों में फैले हुए हैं।
Indian Bank SO Admit Card 2026: एग्जाम पैटर्न
चयनित उम्मीदवारों को एक आकर्षक वेतन पैकेज के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कीं जाएगी और इसमें अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
120 प्रश्नों के लिए कुल 180 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण निर्देश एडमिट कार्ड में देखें।
Indian Bank SO Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से इंडियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in/career पर जाएं।
- होमपेज पर इंडियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- इंडियन बैंक एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना सख्त वर्जित है। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
कुल 350 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 में पूरी हो गई। जिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आ रही है, वे सहायता के लिए बैंक की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार