Indian Army Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट जारी, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | December 23, 2025 | 02:42 PM IST | 2 mins read
भारतीय सेना में अग्निवीरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी रही है। वर्ष 2031-32 तक उनकी हिस्सेदारी 50% तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2022 से हर साल 40-45 हजार अग्निवीर भर्ती हो रहे हैं।
नई दिल्ली : इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) 2025-26 भर्ती अभियान के वाराणसी क्षेत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। वाराणसी रीजन के 12 जिलों से लगभग 4903 युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 2900 युवा सफल रहे हैं।
वाराणसी रैली में सफल उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे आगे की ट्रेनिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी भी कार्यदिवस को दोपहर 2 बजे से पहले सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय में उपस्थित हों।
अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में अंकन संबंधी संभावित गड़बड़ियों को लेकर उम्मीदवारों की शिकायतों के जवाब में, सेना ने मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के अस्वीकृत उम्मीदवारों की दूसरी मेरिट सूची जारी करने का निर्णय लिया है। इन जिलों में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।
Indian Army Agniveer Result 2025: चयन प्रक्रिया
- शारीरिक फिटनेस परीक्षा (पीएफटी) - इसमें 1.6 किमी की दौड़ (पुरुषों के लिए 5 मिनट 45 सेकंड के भीतर पूरी करनी होगी), पुल-अप्स और अन्य टेस्ट शामिल हैं।
- शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) - निर्धारित मानकों के अनुसार ऊंचाई, छाती और वजन का सत्यापन।
- चिकित्सा परीक्षा - सेना की चिकित्सा टीम द्वारा व्यापक स्वास्थ्य जांच।
- दस्तावेज सत्यापन - शैक्षिक योग्यता, आयु, पहचान और श्रेणी प्रमाण पत्रों के मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
Indian Army Agniveer Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- भारतीय सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'परिणाम' या 'अग्निवीर भर्ती' सेक्शन पर जाएं।
- अब 'अग्निवीर सीईई परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
- जिन उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर याद नहीं है, वे पोर्टल पर 'Forgot Application Number' सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके लिए उन्हें अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी पंजीकृत जानकारी देनी होगी।
सेना में अग्निवीरों की बढ़ोतरी
भारतीय सेना में अग्निवीरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी रही है। वर्ष 2031-32 तक उनकी हिस्सेदारी 50% तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2022 से हर साल 40-45 हजार अग्निवीर भर्ती हो रहे हैं। वर्ष 2026 के बाद सालाना एक लाख भर्ती करने की योजना है। वर्ष 2026 में पहले यानी 2022 में भर्ती हुए अग्निवीरों में से 75% कार्यमुक्त हो जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार