RSSB Recruitment 2025: जमादार भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ी; आयुष ऑफिसर के ऑफलाइन एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध

Santosh Kumar | December 23, 2025 | 02:09 PM IST | 1 min read

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरएसएसबी जमादार ग्रेड-II भर्ती में अब नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए 80 पद और शेड्यूल्ड एरिया के लिए 9 पद होंगे।

इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025 और आयुष ऑफिसर भर्ती के बारे में जरूरी अपडेट जारी किए हैं। बोर्ड ने जमादार भर्ती में वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है। पहले कुल 72 पद थे, जिनमें से 64 पद नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए और 8 पद शेड्यूल्ड एरिया के लिए थे। अब विभाग ने पदों की संख्या बढ़ाकर कुल 89 कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरएसएसबी जमादार ग्रेड-II भर्ती में अब नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए 80 पद और शेड्यूल्ड एरिया के लिए 9 पद होंगे। इसके आधार पर पदों का नया और संशोधित क्लासिफिकेशन जारी किया गया है।

इसके अलावा, जो उम्मीदवार कोर्ट के आदेश के अनुसार आयुष ऑफिसर पद के लिए एप्लीकेशन ऑफलाइन जमा कर चुके हैं, वे राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के ऑफिस से परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Also readRSSB Jamadar Grade 2 Admit Card 2025: आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी

RSSB Recruitment 2025: डॉक्यूमेंट्स दिखाने पर मिलेगा प्रवेश पत्र

आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 परीक्षा 26 दिसंबर को होगी। उम्मीदवार इन डॉक्यूमेंट्स के साथ कार्यदिवसों के दौरान ऑफिस जाकर अपना प्रोविजनल एडमिट कार्ड ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं-

  • न्यायालय आदेश की प्रति (जिसमें अभ्यर्थी का नाम अंकित हो),
  • दो नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (जो एक माह से ज्यादा पुरानी न हो),
  • कोई दो मूल पहचान पत्र (स्वयं प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ)
  • न्यायालय आदेश एवं आवेदन पत्र में अंकित अभ्यर्थी के नाम एवं अन्य विवरण में भिन्नता होने पर इस बाबत् नोटरी से प्रमाणित नॉन ज्यूडिशियल शपथ पत्र

जिन कैंडिडेट्स ने माननीय कोर्ट के आदेशों के अनुसार बोर्ड ऑफिस में अपने एप्लीकेशन फॉर्म जमा किए हैं, वे एडमिट कार्ड लेते समय अपने ऑफलाइन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म में सुधार करने का यह आखिरी मौका है।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications