Indian Army Agniveer Recruitment 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती आवेदन का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | April 9, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जो आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 2026 के लिए पंजीकरण का कल, 10 अप्रैल, 2026 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2026 थी। हालांकि, इसे बढ़ाकर 10 अप्रैल तक किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा।
Indian Army Agniveer Recruitment 2026: आयुसीमा
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 को 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आधिकारिक नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जो आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी।
Indian Army Agniveer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदकों को फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
Indian Army Agniveer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए - कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए (कुल मिलाकर न्यूनतम 45% अंक)।
- अग्निवीर टेक्निकल के लिए - कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनीा चाहिए, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय हों।
- अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के लिए - कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए (किसी भी स्ट्रीम में, कुल मिलाकर 60% अंक)।
- अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए - कक्षा 8वीं और कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए (पद के अनुसार)।
- अन्य पदों के लिए - सोल्जर टेक्निकल, सिपाही फार्मा और धार्मिक शिक्षक के लिए उच्च योग्यता आवश्यक है।
Also read UPSC NDA 2 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 742 उम्मीदवार चयनित
Indian Army Agniveer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- शारीरिक मापन परीक्षा (पीएमटी)
- ट्रेड/टाइपिंग परीक्षा (जहां लागू हो),
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल