Trusted Source Image

CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 अप्रैल से आवेदन

Saurabh Pandey | April 9, 2026 | 07:47 AM IST | 2 mins read

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।(आधिकारिक वेबसाइट)
सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सीआरपीएफ कांस्टेबल महिला-पुरुष (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से 19 मई 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल महिला-पुरुष (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) के 9,175 पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।

  • कांस्टेबल (पुरुष) - 9096 पद
  • कांस्टेबल (महिला) - 79 पद
  • कांस्टेबल (पायनियर) - 20 पद
  • कुल - 9,175

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: आयुसीमा

पद
आयु सीमा
जन्म तिथि इसके बीच होनी चाहिए
कांस्टेबल (ड्राइवर)
21 से 27 वर्ष
02/01/1999 से 01/01/2005
कांस्टेबल (अन्य सभी ट्रेड्स)
18 से 23 वर्ष
02/01/2003 से 01/01/2008

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
100 रुपये (प्रत्येक पद के लिए)
एससी, एसटी और महिला (सभी श्रेणियां)
शुल्क भुगतान से छूट

CRPF Constable Tradesman Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन (सीबीटी) भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। सीबीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच का कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन (सीबीटी) भर्ती की तिथि और केंद्र के बारे में अभ्यर्थियों को केवल सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी प्रवेश पत्र के द्वारा सूचित किया जाएगा।

भाग
विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
परीक्षा अवधि
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
25
25
-
बी
सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता
25
25
-
सी
सामान्य गणित
25
25

डी
अंग्रेजी / हिंदी
25
25
02 घंटे

Also read UPSC NDA 2 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 742 उम्मीदवार चयनित

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती प्रक्रिया में पीईटी, पीएसटी, सीबीटी, ट्रेड/कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा (डीएमई/आरएमई) शामिल होंगे। पीईटी और पीएसटी में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को सीबीटी में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) – दौड़
  2. शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) – ऊंचाई, छाती (पुरुष), वजन
  3. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
  4. ट्रेड/कौशल परीक्षा (योग्यता परीक्षा – 50 में से न्यूनतम 20 अंक)
  5. दस्तावेज सत्यापन (डीवी)
  6. विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications