Trusted Source Image

UPSC NDA 2 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 742 उम्मीदवार चयनित

Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 11:00 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी एनडीए-एनए 2 फाइनल रिजल्ट 2025 में शीर्ष तीन स्थानों पर पार्थ कुमार तिवारी, ईशान पचौरी और ईशान सिंह ने जगह बनाई है।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
आयोग द्वारा यूपीएससी एनडीए 2 2925 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आयोग द्वारा यूपीएससी एनडीए 2 2925 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 8 अप्रैल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA & NA) (2), 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी एनडीए 2 2025 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

एनडीए के 156वें कोर्स के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में तथा एनए के 118वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में प्रवेश के लिए कुल 742 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है, जिसमें 651 मेल कैंडिडेट और 91 फीमेल कैंडिडेट शामिल हैं।

यूपीएससी एनडीए एनए 2 फाइनल रिजल्ट 2025 में टॉप 3 में पार्थ कुमार तिवारी, ईशान पचौरी और ईशान सिंह शामिल हैं। यूपीएससी एनडीए 2 2025 का अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर तैयार किया गया है।

यूपीएससी एनडीए 2 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट का नाम और रोल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।

Also readUPSC CDS 2 Final Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट संशोधित, उम्मीदवारों की रैंकिंग में बदलाव

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने की तिथि के 15 दिनों बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। पाठ्यक्रमों के शुरू होने की तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों www.joinindianarmy.nic.in, www.joinindiannavy.gov.in और www.careerindianairforce.cdac.in पर विजिट करें।

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी (प्रोविजनल) है। अभ्यर्थियों को अपनी जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि से संबंधित प्रमाण पत्र सीधे एडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग, एडजुटेंट जनरल ब्रांच, इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर, रक्षा मंत्रालय (सेना), वेस्ट ब्लॉक-III, विंग-I, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066 में जमा करने होंगे (यदि पहले से जमा नहीं किए गए हैं)।

UPSC NDA 2 Final Result 2025 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएससी एनटीए 2 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘फाइनल रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘Examination Final Results’ पर क्लिक करें।
  • फिर, एनटीए एनए एग्जाम 2 2025 पीडीएफ ओपन करें।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से नाम व रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications