Indian Army Agniveer Recruitment 2024: आर्मी अग्निवीर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल,डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Saurabh Pandey | March 21, 2024 | 05:00 PM IST | 1 min read
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती जीडी, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की लंबाई 169 सेमी होनी चाहिए। सहायक के तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार की लंबाई 162 सेमी होनी चाहिए।
नई दिल्ली : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया कल यानी 22 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in के माध्यम से इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 13 फरवरी से चल रही है।
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 के माध्यम से 25000 से ज्यादा पदों पर अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अग्निवीर भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, मेडिकल और इंटरव्यू शामिल है।
Indian Army Agniveer Recruitment 2024 परीक्षा अपडेट
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2024 लिखित परीक्षा अप्रैल के महीने में होगी। हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा राउंड के लिए चुने जाएंगे।
पात्रता मानदंड
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। तकनीकी पद के लिए उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास करना जरूरी है।
इसके अलावा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवार को कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Army Agniveer Bharti 2024 Apply ऐसे करें आवेदन
- भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'ऑनलाइन पंजीकरण' पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अपलोड किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]VBU Recruitment 2024: विनोवा भावे विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, 31 मार्च लास्ट डेट
VBU Recruitment 2024: विनोवा भावे विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई