Saurabh Pandey | March 21, 2024 | 03:27 PM IST | 1 min read
विनोवा भावे विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

नई दिल्ली : विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट vbu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च शाम पांच बजे तक है।
उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स के साथ रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। भर्ती से जुड़ा अपडेट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
विनोवा भावे विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों आवेदन करते समय 1000 रुपये का शुल्क और एसटी,एससी,पीएच उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करना होगा।
विनोवा भावे विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही नेट (NET), सेट (SET), स्लेट (SLET) अथवा पीएचडी क्वालीफाई होना जरूरी है।
विनोवा भावे विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के तहत अलग-अलग विषयों के लिए 290 पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।