Santosh Kumar | March 21, 2024 | 09:05 AM IST | 3 mins read
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य श्रेणियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 414 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मार्च से शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल रखी है।
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
बोर्ड ने ड्राइवर, स्टाफ कार ड्राइवर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट समेत कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड के बारे में समझ सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों का विवरण भी देख सकते हैं-
पोस्ट नाम | कुल पोस्ट | पात्रता मानदंड |
---|---|---|
चालक | 01 |
|
स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) कानून विभाग | 01 |
|
स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) लोकायुक्त | 01 |
|
स्टाफ कार चालक (साधारण ग्रेड) सतर्कता निदेशालय | 03 |
|
स्टाफ कार चालक (साधारण ग्रेड) सामान्य प्रशासन विभाग | 12 |
|
चालक एलएमवी | 01 |
|
स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड) दिल्ली जेल | 11 |
|
लैब तकनीशियन (समूह -III) (कार्डियोलॉजी आदि) | 38 |
|
लैब तकनीशियन (समूह -IV) (जैव रसायन आदि) | 06 |
|
प्रयोगशाला तकनीशियन | 10 |
|
प्रयोगशाला के तकनीशियन | 01 |
|
फार्मासिस्ट (डिस्पेंसर) | 110 |
|
फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) | 18 |
|
सहायक नर्स/दाई | 144 |
|
सहायक नर्स दाई | 08 |
|
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III (सिविल) एनडीएमसी | 06 |
|
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III (सिविल) एमसीडी | 04 |
|
स्टोर कीपर | 01 |
|
दुकान पर्यवेक्षक | 01 |
|
फार्मेसिस्ट | 02 |
|
जूनियर फार्मासिस्ट | 03 |
|
सहायक स्वच्छता निरीक्षक दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड | 04 |
|
सहायक स्वच्छता निरीक्षक एनडीएमसी | 28 |
|
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक है।
Santosh Kumar