Trusted Source Image

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती की लास्ट डेट नजदीक

Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 09:14 AM IST | 1 min read

आरएसएमएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के तहत राजस्थान के अनुसूचित और गैर-अनुसूचित दोनों क्षेत्रों में कुल 1100 रिक्तियां जारी की गई हैं।

आरएसएमएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 1100 रिक्तियां जारी की गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएमएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 1100 रिक्तियां जारी की गई हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक के कुल 1100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 11 फरवरी 2026 तक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 तक की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि-बागवानी) की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

विवरण
पदों की संख्या
पद का नाम
कृषि पर्यवेक्षक
गैर अनुसूचित क्षेत्र
944
अनुसूचित क्षेत्र
156
कुल पद
1100

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी / विवरण
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (क्रीमी लेयर) के लिए
600 रुपये
ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए
400 रुपये
एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) के लिए
400 रुपये
संशोधन शुल्क (Correction Charge)
300 रुपये

Also read RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सिलेक्शन कंट्रोल एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 11 और 12 फरवरी को

RSSB Agriculture Supervisor परीक्षा तिथि

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को ऑफलाइन (ओएमआर) आधारित होगी। बोर्ड द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उसमें सामान्यीकरण (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

समस्त अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा आनॅलाइन प्रवेश-पत्र एसएसओ लॉगिन पर एवं भर्ती पोर्टल के लिंक recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा डाक से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications