Trusted Source Image

NIACL Assistant Prelims Result: एनआईएसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परिणाम newindia.com पर जारी; ऐसे चेक करें नतीजे

Santosh Kumar | March 21, 2024 | 01:30 PM IST | 1 min read

एनआईएसीएल सहायक भर्ती अभियान के तहत 300 रिक्तियां जारी की गई हैं। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 2 मार्च को आयोजित की गई थी।

एनआईएसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परिणाम जारी (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनआईएसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परिणाम जारी (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने सहायक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट newindia.com पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। केवल प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र ही मुख्य परीक्षा 2024 में बैठने के पात्र होंगे।

परीक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। कृपया ध्यान दें कि एनआईएसीएल सहायक भर्ती अभियान के तहत 300 रिक्तियां जारी की गई हैं। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 2 मार्च को आयोजित की गई थी।

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जारी परिणाम नोटिस के अनुसार, टियर II (मुख्य) परीक्षा 13 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा दौर के लिए कॉल लेटर जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Also readNIACL Assistant Recruitment 2024: एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए 300 रिक्तियां जारी

NIACL Assistant Prelims Result 2023: डाउनलोड प्रक्रिया

NIACL Assistant Prelims Result 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
  • ऊपर दिये गए, 'Quick Help' अनुभाग में 'Recruitment' पर क्लिक करें।
  • अब 'ASSISTANT RECRUITMENT EXERCISE - 2023' पर जाएं।
  • अब 'प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र लिंक' पर क्लिक करें।
  • NIACL Assistant Prelims Result की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसमें अपना रोल नंबर जांचें और सफल उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications