India Post GDS 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जल्द; आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 14, 2025 | 09:51 PM IST | 2 mins read
India Post: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए तीसरी मेरिट सूची मई 2025 में जारी की जा सकती है।
नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 तीसरी मेरिट सूची मई 2025 में ही जारी की जा सकती है। डाक विभाग ने जीडीएस भर्ती अभियान 2025 के तहत पहले ही दो मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर में कुल 21,413 जीडीएस पदों को भरा जाएगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस थर्ड मेरिट लिस्ट 2025 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए एक तिथि और निर्देश प्राप्त होंगे। उम्मीदवार का अंतिम चयन केवल दस्तावेज सत्यापन के बाद ही किया जाएगा। जीडीएस डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के दौरान शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को कक्षा 10 की मूल मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र लाना होगा।
कैंडिडेट का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। अधिक अंक वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन आरक्षित श्रेणियों, राज्य कोटा और पदों की क्षेत्रीय उपलब्धता को भी ध्यान में रखा जाता है। पहले दो राउंड के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए तीसरी सूची जारी की जाएगी।
बता दें कि, जीडीएस भर्ती के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी करने के बाद यदि रिक्त सीटें बचती हैं, तो डाक विभाग द्वारा चौथी मेरिट सूची जारी की जा सकती है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
India Post Office 3rd Merit List 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके इंडिया पोस्ट जीडीएस 2025 तीसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- भारतीय डाक की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- ‘कैंडिडेट कॉर्नर’ पर जाएं और ‘जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट’ चुनें।
- ड्रॉपडाउन सूची से अपने राज्य का चयन करें।
- तीसरी मेरिट सूची पीडीएफ के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना नाम/पंजीकरण संख्या खोजें।
अगली खबर
]India-Pakistan Tension: जेएनयू ने तुर्किये के इनोनू विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक समझौता ज्ञापन स्थगित किया
तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने तथा वहां आतंकवादी शिविरों पर भारत के हालिया हमलों की निंदा करने के कारण भारत के तुर्किये के साथ व्यापारिक संबंधों में तनाव आने की आशंका है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें