IMU CET Admit Card 2026: आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड imu.edu.in पर जारी, 24 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 19, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट imu.edu.in के माध्यम से आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड 2026 कर सकते हैं।
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में आईएमयू सीईटी 2026 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “आईएमयू सीईटी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड IMU एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।” परीक्षार्थियों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा।
इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 24 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश का पालन करना होगा।
आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड पीडीएफ में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, परीक्षा अवधि, माता-पिता का नाम और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। आईएमयू सीईटी 2026 एडमिट कार्ड त्रुटि होने पर परीक्षा से पहले छात्रों को सही करा लेना चाहिए।
आईएमयू सीईटी कॉल लेटर 2026 तथा मूल फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आईएमयू सीईटी 2026 के माध्यम से विभिन्न समुद्री स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
IMU CET Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईएमयू सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक imu.cbexams.com/IMU_AxDSite/Mainsite पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘सीईटी 2026 एडमिशन’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- ाईएमयू सीईटी 2026 कॉल लेटर जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]VMOU Defaulter Form 2026: वर्धमान महावीर ओपन विवि ने टीईई जून परीक्षा के लिए डिफॉल्टर आवेदन प्रक्रिया की शुरू
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वीएमओयू डिफॉल्टर फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और निर्धारित समय सीमा से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा