IMU CET 2025 Registration: आईएमयू सीईटी पंजीकरण imu.cbexams.com पर शुरू; परीक्षा तिथि 24 मई
Abhay Pratap Singh | March 10, 2025 | 02:32 PM IST | 2 mins read
आईएमयू सीईटी 2025 परीक्षा के माध्यम से इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित कार्यक्रमों में छात्र प्रवेश ले सकते हैं।
Candidates can download IMU CET Question/Sample papers from here for better preparation.
Download Nowनई दिल्ली: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (IMU CET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईएमयू परिसरों में प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट imu.cbexams.com पर जाकर आईएमयू सीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
IMUCET Exam: Question Paper 2026
New: List of Open College Applications
Don't Miss: Top Private Engineering Colleges in India 2026
आईएमयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई तय की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। एससी/ एसटी के तहत आने वाले कैंडिडेट को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, आवेदक ने अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किया हो। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं के अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए IMU CET 2025 BBA पंजीकरण शुल्क 200 रुपए तथा एससी, एसटी के लिए 140 रुपए है। वहीं, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल के लिए IMU CET 2025 BTech पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपए तथा एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए है।
IMU CET 2025 परीक्षा की तिथि 24 मई को आयोजित की जाएगी। बीटेक के लिए आईएमयू सीईटी 2025 एग्जाम ऑनलाइन मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। IMU CET 2025 BTech पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, योग्यता और गणित विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
आईएमयू सीईटी 2025 अंकन योजना के अनुसार, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आईएमयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार