IMU CET 2024: आईएमयू सीईटी स्पॉट राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, जानें जरूरी दस्तावेज, फीस
Saurabh Pandey | August 5, 2024 | 08:53 AM IST | 1 min read
आईएमयू ने सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है। स्पॉट काउंसलिंग के दौरान खाली सीटें भरी जाएंगी। आरक्षण दिशानिर्देशों का पालन करते हुए स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया IMU CET 2024 रैंक और योग्यता के आधार पर होगी।
Candidates can download IMU CET Question/Sample papers from here for better preparation.
Download Nowनई दिल्ली : इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (आईएमयू) की तरफ से आईएमयू सीईटी 2024 स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज यानी 5 अगस्त आखिरी दिन है। इसके बाद प्रमाणपत्र सत्यापन 6 अगस्त को किया जाएगा। जो उम्मीदवार स्पॉट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए किसी आईएमयू परिसर में रिपोर्ट करना होगा।
आईएमयू ने सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है। स्पॉट काउंसलिंग के दौरान खाली सीटें भरी जाएंगी। स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया IMU CET 2024 रैंक और योग्यता के आधार पर होगी।
IMU CET 2024: काउंसलिंग शुल्क
जिन उम्मीदवारों ने पहले 10,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट नहीं मिली थी, वे स्पॉट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों को कार्यक्रम शुल्क के लिए डीडी लेकर जाना होगा। सीयूईटी स्कोर वाले यूजी उम्मीदवार स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, भले ही वे आईएमयू सीईटी 2024 में उत्तीर्ण न हुए हों।
IMU CET 2024: काउंसलिंग दस्तावेज
- आयु प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा / एसएससी या समकक्ष मार्कशीट
- 12वीं / हायर सेकेंडरी स्कूल या समकक्ष मार्कशीट
- सामुदायिक प्रमाणपत्र (केवल एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल / जनरल - ईडब्ल्यूएस के लिए)
- आईएमयू सीईटी रैंक प्रमाणपत्र की प्रति
- पासपोर्ट आकार के फोटो की 2 प्रतियां
- आधार कार्ड
- एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- यूजी मार्क शीट / प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
Also read UP NEET UG Counselling Guidelines 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग गाइडलाइंस जारी, काउंसलिंग डेट्स, फीस
बता दें कि इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने 29 जुलाई को आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच