IIT Jodhpur Admissions 2024: आईआईटी जोधपुर के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | March 19, 2024 | 03:42 PM IST | 2 mins read
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2024 तय की गई है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटी जोधपुर) ने एमटेक और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआईटी जोधपुर पीजी प्रवेश 2024 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी जोधपुर पीजी में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2024 तय की गई है। आईआईटी जोधपुर ने एमटेक, पीएचडी आवेदन पत्र संस्थान के विभागों और स्कूलों में विभिन्न स्पेशलाइजेशन के लिए जारी किया है।
GATE और JAM परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बताया गया कि पिछले वर्षों की तुलना में, विभिन्न श्रेणियों और कार्यक्रमों में स्वीकार किए गए आवेदकों के न्यूनतम और अधिकतम GATE स्कोर में वृद्धि देखी गई है।
IIT Jodhpur PG Admissions 2024: शैक्षणिक योग्यता
- इंजीनियरिंग या साइंस में स्नातक की डिग्री (4-वर्षीय कार्यक्रम) या साइंस, एमसीए, फार्मेसी, चिकित्सा विज्ञान, कृषि विज्ञान और पशु चिकित्सा विज्ञान/ संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंकों में डिग्री होनी चाहिए।
- इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी और पीडी वर्ग के उम्मीदवार न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों में परीक्षा पास की हो।
- अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IIT Jodhpur PG 2024: पाठ्यक्रम
- आईआईटी जोधपुर में रोबोटिक्स और मोबिलिटी सिस्टम, इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम, मटेरियल इंजीनियरिंग, बायोसाइंस और बायोइंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर-फिजिकल सिस्टम, सेंसर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स में एमटेक जैसे विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में छात्र प्रवेश ले सकते हैं।
- प्रस्तावित अन्य कार्यक्रमों में रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, डिजिटल मानविकी और कम्प्यूटेशनल सामाजिक विज्ञान में एमएससी कार्यक्रम, डेटा और कम्प्यूटेशनल विज्ञान, भौतिकी और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में एमएससी-एमटेक कार्यक्रम शामिल हैं।
- बफ़ेलो यूनिवर्सिटी और अल्बानी विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के सहयोग से आईआईटी जोधपुर में पीएचडी छात्रों के लिए संयुक्त डिग्री कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी