RRB NTPC Cutoff 2025: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर के लिए क्या हो सकता है कटऑफ? जानें पिछले वर्ष के आंकड़े

Santosh Kumar | August 24, 2025 | 10:24 AM IST | 2 mins read

आरआरबी एनटीपीसी 2025 में कुल 11,558 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनमें से 8,113 स्नातक स्तर की हैं। इन रिक्तियों में विभिन्न पद शामिल हैं।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई।(प्रतीकात्मक-पिक्सल)
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई।(प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा 2025 के लिए स्नातक स्तर के कटऑफ अंक जल्द ही घोषित किए सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ उम्मीदवारों के लिए अगले चरण में जाने हेतु न्यूनतम अंक निर्धारित करता है और प्रत्येक क्षेत्र और श्रेणी के आधार पर अलग-अलग जारी किया जाता है। इस वर्ष, बोर्ड द्वारा स्नातक स्तर के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 से 24 जून तक आयोजित की गई।

पिछले वर्षों के कटऑफ आंकड़ों का विश्लेषण करने पर, यह स्पष्ट है कि कटऑफ अंक क्षेत्र और श्रेणी के अनुसार भिन्न होते हैं। कटऑफ सामान्यीकरण प्रक्रिया के आधार पर तय किया जाता है, क्योंकि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाती है।

सामान्यीकरण विभिन्न पालियों के कठिनाई स्तर को संतुलित करता है। आरआरबी एनटीपीसी 2025 में कुल 11,558 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनमें से 8,113 स्नातक स्तर की हैं। इन रिक्तियों में रेलवे के विभिन्न पद शामिल हैं।

RRB NTPC Result 2025: क्वालीफाइंग कटऑफ

इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की बड़ी संख्या और मध्यम कठिनाई स्तर को देखते हुए, कटऑफ थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्पष्ट होंगे।

गौरतलब है कि न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 40%, ओबीसी और एससी के लिए 30% और एसटी के लिए 25% हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 पास करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में भाग लेने के पात्र होंगे।

Also readRRB NTPC Result 2025 Live: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे, वेबसाइट जानें

RRB NTPC Graduate Level Cutoff: पिछले वर्ष की कटऑफ

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पिछले वर्षों के शीर्ष 5 आरआरबी बोर्डों के लिए आरआरबी कटऑफ की जांच कर सकते हैं-

आरआरबी बोर्ड

जनरल ओबीसीएससीएसटी

आरआरबी अहमदाबाद

72.86

64.91

57.23

48.1

आरआरबी बैंगलोर

64.97

57.28

30.1

29

आरआरबी चेन्नई

72.14

69.11

57.67

46.84

आरआरबी कोलकाता

79.5

71.53

67.07

52.92

आरआरबी मुंबई

77.05

70.21

63.06

54.95

Also readRRB RPF Constable Cut Off 2025: आरआरबी ने जारी किए भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए समुदायवार कटऑफ

RRB NTPC 2025 CBT 1 Cutoff: अपेक्षित आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पिछले वर्षों के आधार पर अपेक्षित आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ की जांच कर सकते हैं-

श्रेणीअपेक्षित आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ

सामान्य

70 – 85 अंक

ओबीसी

65 – 80 अंक

एससी

55 – 75 अंक

एसटी

50 – 70 अंक

ईडब्ल्यूएस

60 – 80 अंक

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications