IIT JAM 2027: आईआईटी जैम परीक्षा पंजीकरण की लास्ट डेट 22 अक्टूबर तक बढ़ी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 04:12 PM IST | 2 mins read

आईआईटी खड़गपुर ने जैम परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब अपना आवेदन फॉर्म बढ़ी हुई तिथि तक जमा कर सकते हैं।

आईआईटी जैम परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने मास्टर्स के लिए जॉइंट एडमिशन टेस्ट (JAM) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 22 अक्टूबर, 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक IIT JAM 2027 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब 22 अक्टूबर तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। यह दूसरी बार है जब आईआईटी खड़गपुर ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ाई है। इससे पहले, रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा 19 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाई गई थी।

IIT JAM 2027 Application Fees: आवेदन शुल्क

श्रेणी
एक टेस्ट पेपर
दो टेस्ट पेपर्स
महिला, एससी, एसटी, दिव्यांगजन
1000 रुपये
1350 रुपये
अन्य सभी
2000 रुपये
2700 रुपये

IIT JAM 2027: पात्रता मानदंड

जिन उम्मीदवारों ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या फिर 2027 में अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में शामिल हो रहे हैं, वे JAM 2027 परीक्षा दे सकते हैं। इसके साथ ही जिस संस्थान में एडमिशन ले रहे हैं, वहां एडमिशन की तारीख से पहले आपकी ग्रेजुएशन पूरी हो जानी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान द्वारा तय की गई समय-सीमा के भीतर अपने ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण (मार्कशीट/डिग्री) जमा करना होगा।

Also read SBI Clerk Backlog Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स बैकलॉग रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी

IIT JAM 2027 Exam Date: परीक्षा तिथि

आईआईटी जैम परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। कोई उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकता है। हालांकि, दो टेस्ट पेपर तभी चुने जा सकते हैं जब वे अलग-अलग सत्रों में निर्धारित हों।

परीक्षा तिथि
सत्र
टेस्ट पेपर्स
14 फरवरी 2027 (रविवार)
सुबह का सत्र - 9:30 बजे से 12:30 बजे तक

रसायन विज्ञान (CY)

भूविज्ञान (GG)

गणित (MA)

14 फरवरी 2027 (रविवार)
दोपहर का सत्र - 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

जैव प्रौद्योगिकी (BT)

अर्थशास्त्र (EN)

गणितीय सांख्यिकी (MS)

भौतिकी (PH)

IIT JAM 2027: सात विषयों के लिए होगा आयोजन

आईआईटी जैम 2027 का आयोजन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) मोड में सात विषयों के लिए किया जाएगा-

  1. बायोटेक्नोलॉजी
  2. रसायन विज्ञान
  3. अर्थशास्त्र
  4. भूविज्ञान
  5. गणित
  6. गणितीय सांख्यिकी
  7. भौतिक विज्ञान
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]