UCEED, CEED Exam Date 2027: आईआईटी बॉम्बे ने घोषित की यूसीड और सीड परीक्षा की तारीखें, एग्जाम पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 05:22 PM IST | 2 mins read
आईआईटी बॉम्बे ने UCEED और CEED 2027 परीक्षाओं की तारीख 17 जनवरी, 2027 घोषित की है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से देश के शीर्ष IIT संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) और मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) कोर्सेज में दाखिला मिलेगा।
नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) के लिए परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, देश के प्रतिष्ठित डिजाइनिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी, 2027 को पूरे भारत में किया जाएगा।
आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित की जाने वाली यूसीईईडी परीक्षा के माध्यम से छात्रों को आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रुड़की, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी गुवाहाटी और आईआईआईटीडीएम जबलपुर जैसे शीर्ष संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है।
वहीं दूसरी ओर, सीईईडी (CEED) परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) पाठ्यक्रमों में दाखिला देने के लिए किया जाता है। जो भी छात्र आईआईटी से डिजाइनिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए इन परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है।
UCEED Exam 2027: परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो बैचलर कोर्स के लिए होने वाली UCEED परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी, जो 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इसे दो भागों (पार्ट ए और पार्ट बी) में बांटा गया है। पार्ट ए में कुल 200 अंकों के 57 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पार्ट बी में स्केचिंग और डिजाइन एप्टीट्यूड की परीक्षा होगी जो कुल 100 अंकों की होगी। यह परीक्षा छात्रों की विजुअल और क्रिएटिव स्किल्स को परखने के लिए तैयार की जाती है।
CEED Exam 2027: परीक्षा पैटर्न
मास्टर कोर्स के लिए होने वाली CEED परीक्षा भी कुल 3 घंटे की होगी और इसे भी दो भागों में विभाजित किया गया है। इसका पार्ट ए ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 150 अंकों के कुल 44 प्रश्न शामिल होंगे। वहीं, इसका पार्ट बी उम्मीदवारों की रचनात्मकता (Creativity), स्केचिंग, समस्या पहचान (Problem Identification), फॉर्म सेंसिटिविटी और विजुअल सेंसिटिविटी की परीक्षा लेगा, जिसमें प्रत्येक 20 अंक के कुल 5 प्रश्न (कुल 100 अंक) पूछे जाएंगे।
विस्तृत शेड्यूल कब होगा जारी?
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, UCEED और CEED 2027 परीक्षाओं से जुड़ी अन्य सभी महत्वपूर्ण तारीखों और विस्तृत शेड्यूल की घोषणा अक्टूबर 2026 तक कर दी जाएगी। इस घोषणा के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैचलर कोर्सेज में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जा सकेंगे, जबकि मास्टर कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्रों को ceed.iitb.ac.in पर जाकर निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अगली खबर
]AIIMS INI CET Admit Card 2026: आईएनआई सीईटी जुलाई एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, परीक्षा 16 मई को
उम्मीदवार आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल