IISER IAT 2025 Mock Test Link: आईआईएसईआर आईएटी मॉक टेस्ट लिंक जारी, एग्जाम डेट, मार्किंग स्कीम
Saurabh Pandey | April 28, 2025 | 04:32 PM IST | 2 mins read
IISER IAT 2025 बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस (BS-MS) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है। आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in के माध्यम से IISER IAT 2025 मॉक टेस्ट एक्सेस कर सकते हैं।
IISER IAT 2025 मॉक टेस्ट एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को कोई लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। आईआईएसईआर आईएटी 2025 मॉक टेस्ट छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम से परिचित कराएगा।
IISER IAT 2025: मॉक टेस्ट शुरू करने का प्रोसेस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
- होमपेज पर एप्टीट्यूड टेस्ट टैब देखें और मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब, IISER IAT 2025 मॉक टेस्ट शुरू करने के लिए यहां क्लिक करें लिंक पर क्लिक करें।
- IAT मॉक टेस्ट लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब लॉगिन पेज पर साइन इन बटन पर क्लिक करें।
- अब नेक्सट बटन पर क्लिक करें।
- अपनी पसंदीदा परीक्षा भाषा चुनें और बॉक्स को चेक करें।
- सभी निर्देशों की समीक्षा करने के बाद, मॉक टेस्ट शुरू करने के लिए I Ready to begin बटन पर क्लिक करें।
IISER IAT 2025: एडमिट कार्ड
आईआईएसईआर आईएटी 2025 एडमिट कार्ड 15 मई को जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
IISER IAT 2025: परीक्षा तिथि
आईआईएसईआर आईएटी परीक्षा 25 मई 2025 को सुबह 9 बजे निर्धारित है। IAT 2025 पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित किया जाएगा। संस्थान परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी दिन IISER IAT 2025 उत्तर कुंजी जारी करेगा।
IISER IAT 2025: परीक्षा पैटर्न
IAT में 60 प्रश्न होंगे, जिनमें से 15 प्रश्न बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ और फिजिक्स से होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न का केवल एक सही उत्तर होगा।
IISER IAT 2025: मार्किंग स्कीम
आईआईएसईआर आईएटी में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। वहीं अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
आईआईएसईआर आईएटी में अधिकतम अंक 240 होंगे। रैंक सूची तैयार करने के लिए उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल 240 अंकों पर विचार किया जाएगा।
IAT 2025 में शामिल होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को रैंक नहीं दी जाएगी। रैंक कट-ऑफ की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। इसके अलावा, रैंक प्राप्त करने से आईआईएसईआर में प्रवेश/प्रस्ताव की गारंटी नहीं मिलती है।
Also read JCECEB 2025: झारखंड में जेईई मेन रैंक के आधार पर बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू
IISER IAT 2025 बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस (BS-MS) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। IISER IAT परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें