IIM Indore Registration 2024: आईआईएम इंदौर ने आईपीएमएटी के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू, 26 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 14, 2024 | 03:41 PM IST | 1 min read
आईआईएम इंदौर द्वारा आईपीएमएटी 2024 परीक्षा के लिए 2 घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर ने आज यानी 14 फरवरी से इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (आईपीएमएटी) 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईपीएमएटी 2024 परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 को किया जाएगा।
आईपीएमएटी 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च है। पंजीकरण के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 4,130 रुपये देना होगा। जबकि ओबीसी/ एससी/ एसटी श्रेणी के कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस के रूप में 2,065 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों का चयन एप्टीट्यूड टेस्ट (एटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के आधार पर किया जाएगा। बताया गया कि इन टेस्ट में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 26 मई को आयोजित होने वाली आईपीएमएटी 2024 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक है। परीक्षा का आयोजन 2 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा।
Also read IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने सिटी रन 2024 का किया आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण चेतना को दिया बढ़ावा
आयु सीमा- आईआईएम इंदौर आईपीएमएटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 2004 या उसके बाद हुआ हो। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 1999 या उसके बाद होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता- आईपीएमएटी 2024 के लिए उम्मीदवार वर्ष 2022, 2023 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा 2024 में कक्षा 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे। वहीं, प्रत्येक उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा भी पास हो।
अगली खबर
]RRB Recruitment 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 9 मार्च से आवेदन
रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। आवेदन के लिए कैंडिडेट मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या ITI उत्तीर्ण होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’