IIM CAT 2026 Correction Window: आईआईएम कैट करेक्शन विंडो ओपन, एडिटेबल फील्ड्स जानें
Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 11:43 AM IST | 2 mins read
आईआईएम इंदौर ने कैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है, जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन फॉर्म और शुल्क का भुगतान कर दिया है, वे अब इसमें बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन फॉर्म जमा कर दिए हैं, उनके लिए एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म के विवरण में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
आईआईएम कैट 2026 करेक्शन विंडो 6 अक्टूबर, 2026 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। यह सुविधा कैट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध है। आईआईएम इंदौर की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि करेक्शन की समय-सीमा खत्म होने के बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
उम्मीदवारों को इस सीमित एडिट विंडो का इस्तेमाल करके अपनी एप्लीकेशन की जानकारी को ध्यान से चेक करना होगा और समय-सीमा खत्म होने से पहले तय फील्ड्स में यदि जरूरी हो तो सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने से पहले बदली हुई जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए, क्योंकि सुधार विंडो के दौरान नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी निजी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
IIM CAT 2026: एडिटेबल फील्ड्स
पंजीकृत उम्मीदवार केवल निम्नलिखित तीन वर्गों में संशोधन कर सकते हैं-
- फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- परीक्षा शहर और राज्य की प्राथमिकताएं
IIM CAT 2026: एप्लीकेशन करेक्शन प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- अब अपना सबमिट किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म खोलें और फिर एडिट ऑप्शन चुनें।
- जिन फील्ड्स में बदलाव की अनुमति है, उनमें जरूरी बदलाव करें।
- अब सबमिट करने से पहले किए गए बदलावों को दोबारा चेक कर लें।
- अंत में कैंडिडेट्स भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज को सेव या डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए सीबीटी-1 की संशोधित तिथि जारी
IIM CAT 2026: परीक्षा तिथि
कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन आईआईएम इंदौर द्वारा 29 नवंबर को तीन शिफ्टों में किया जाएगा। यह परीक्षा लगभग 170 शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। उम्मीदवारों को हर सेक्शन में सवालों के जवाब देने के लिए 40 मिनट दिए जाएंगे और किसी सेक्शन में सवालों के जवाब देते समय उन्हें एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विशेष टीईटी में शामिल किए जाने की शिक्षा मित्रों की याचिका खारिज की
उच्च न्यायालय ने इस संदर्भ में कहा कि शिक्षा मित्रों की कानूनी स्थिति कार्यरत अध्यापकों से अलग है और संविधान राज्य सरकार को किसी वैध कानूनी उद्देश्य पर आधारित भेद को समाप्त करने के लिए बाध्य नहीं करता।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र