IGNOU BAMSME 2025: इग्नू ने बीए एमएसएमई प्रोग्राम लॉन्च किया, पात्रता मानदंड, कोर्स अवधि; फीस जानें
Saurabh Pandey | January 8, 2025 | 05:39 PM IST | 1 min read
इग्नू के स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने जनवरी 2025 सत्र में यह कार्यक्रम पेश करने की पहल की है। बीए माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज प्रोग्राम 10+2 पासआउट्स युवाओं के लिए है। इसमें 120 क्रेडिट शामिल हैं।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीए आर्ट्स माइक्रो एंड मीडियम एंटरप्राइजेज प्रोग्राम (BAMSME) शुरू किया है। इग्नू बीएएमएसएमई प्रोग्राम के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम युवा उद्यमियों की वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा और व्यावसायिक उद्यम स्थापित करने के लिए उनके ज्ञान और कौशल को विकसित करने में सहायता करेगा। यह कार्यक्रम भारत में युवाओं के बीच नौकरी के अवसर बढ़ाने में भी मदद करेगा। इग्नू बीएएमएसएमई प्रोग्राम ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड में होगा।
इग्नू के स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने जनवरी 2025 सत्र में यह कार्यक्रम पेश करने की पहल की है। बीए माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज प्रोग्राम 10+2 पासआउट्स युवाओं के लिए है। इसमें 120 क्रेडिट शामिल हैं।
IGNOU BAMSME 2025: पात्रता मानदंड
इग्नू बीएएमएसएमई प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 या इसके समकक्ष पास होना जरूरी है। इसके साथ ही पाठ्यक्रम अंग्रेजी में होगा और इसकी अवधि 3 वर्ष होगी, जबकि यह 6 वर्ष तक वैध रहेगा।
IGNOU BAMSME 2025: प्रोग्राम फीस
इग्नू बीएएमएसएमई प्रोग्राम के लिए फीस 5100 रुपये प्रति वर्ष होगी यानी 3 वर्षों के लिए उम्मीदवारों को कुल प्रोग्राम फीस के रूप मे 15,300 रुपये जमा करना होगा। इग्नू बीएएमएसएमई प्रोग्राम दो सत्रों जनवरी और जुलाई में शुरू किया जाएगा।
Also read IGNOU January 2025 Admission: इग्नू जनवरी ओडीएल एडमिशन पंजीकरण शुरू, 31 जनवरी लास्ट डेट
IGNOU BAMSME 2025: प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर
इग्नू बीएएमएसएमई प्रोग्राम की को-ऑर्डिनेटर डॉ. रचना अग्रवाल और डॉ. गीतिका एस जौहरी होंगी और उनसे rachana_agarwal@ignou.ac.in और geeikajohry@ignou.ac.in; 011-29571646/47/41 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल