IGNOU Admission 2024: इग्नू जनवरी चक्र एडमिशन की कल आखिरी तारीख, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 02:06 PM IST | 2 mins read
छात्र ओडीएल प्रवेश के लिए ignouadmission.samarth.edu.in पर और ऑनलाइन कार्यक्रम प्रवेश के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी 2024 चक्र के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 10 मार्च को बंद हो जाएगी। जिन छात्रों को जनवरी 2024 चक्र में प्रवेश चाहिए, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने उम्मीदवारों को ओडीएल प्रवेश पोर्टल के लिए ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कार्यक्रम प्रवेश पोर्टल के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन करने की सलाह दी है।
इग्नू के जनवरी 2024 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 दिसंबर, 2023 को ऑनलाइन मोड में शुरू हुई। प्रारंभ में, प्रवेश फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे बाद में 15 फरवरी, 29 फरवरी और फिर 10 मार्च तक बढ़ाया गया था। इसके अलावा इग्नू प्रवेश फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा जो इस प्रकार हैं-
- नए उम्मीदवार को लॉगिन के लिए पोर्टल पर सटीक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान करना सुनिश्चित करना होगा।
- पाठ्यक्रम चुनने से पहले कार्यक्रम विवरण की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
- भुगतान विकल्पों में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग शामिल हैं।
- शुल्क भुगतान करते समय सावधानी बरतें और पुष्टीकरण फॉर्म को अवश्य डाउनलोड करें।
- पंजीकरण में किसी भी कठिनाई के मामले में क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।
IGNOU Admission 2024 महत्वपूर्ण दस्तावेज
इग्नू प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होगी-
- फोटोग्राफ (100 केबी से कम)
- हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- शैक्षणिक योग्यता के डॉक्यूमेंट्स (200 केबी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र (200 केबी से कम)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (200 केबी से कम)
Also read IGNOU B.Ed Result 2024: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी, मार्च में काउंसलिंग
IGNOU Admission 2024 January Session: आवेदन प्रक्रिया
IGNOU Admission 2024 January Session के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड भर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
- पहले से पंजीकृत हैं तो आईडी लॉगिन करें अन्यथा 'Registration’ पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण करें।
- प्रोग्राम का चयन करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- प्रवेश पत्र में भरे गए विवरण की समीक्षा करें।
- फीस का भुगतान करें और पुष्टि के लिए भरे हुए फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी