IDBI JAM Admit Card 2026: आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड जारी; परीक्षा तिथि, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | April 4, 2026 | 04:43 PM IST | 2 mins read
आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 और आईडीबीआई असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 के कॉल लेटर www.idbi.bank.in पर उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ‘ओ’ और असिस्टेंट मैनेजर (AM) ग्रेड ‘ए’ भर्ती 2026 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आईडीबीआई जेएएम एंड एएम 2026 एग्जाम 12 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा।
आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को आईडीबीआई जेएएम एडमिट कार्ड 2026 में यदि किसी भी प्रकार की विसंगति मिलती है, तो उन्हें तुरंत संबंधित भर्ती अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
आईडीबीआई जेएएम एग्जाम 2026 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन/इंटरव्यू में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1300 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के 1100 पद और असिस्टेंट मैनेजर (AM) के 200 पद शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। अंग्रेजी भाषा को छोड़कर सभी सेक्शन के लिए ऑनलाइन परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। पेपर में 0.25 नेगेटिव मार्किंग प्रावधान है।
IDBI Junior Assistant Manager Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 और आईडीबीआई असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक idbi.bank.in/idbi-bank-careers-current-openings.aspx पर जाएं।
- फिर, असिस्टेंट मैनेजर/ जूनियर असिस्टेंट मैनेजर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईडीबीआई एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’